झारखंड

झारखंड के हज यात्री हाजी हैदर मिया का मदीना में इंतकाल

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड राज्य के धनबाद ज़िला अंतर्गत लोयाबाद निवासी हाजी हैदर मिया साहब का पवित्र हज यात्रा के दौरान मदीना मुन्नव्वरा में इंतकाल हो गया. वे 20 अप्रैल 2026 को कोलकाता एयरपोर्ट से हज यात्रा के लिए रवाना हुए थे. मरहूम की उम्र लगभग 64 वर्ष बताई जा रही है. उनका जेआरएफ नंबर 587-3-0 था. हज कमेटी के कार्यपालक अधिकारी आफताब अहमद ने इस संबंध में जानकारी दी. प्राप्त सूचना के अनुसार, हाजी हैदर मिया साहब मदीना में इबादत के दौरान अस्वस्थ हो गए, जिसके बाद उनका इंतकाल हो गया. उनकी पत्नी भी हज यात्रा पर उनके साथ गई थीं और वर्तमान में वहीं मौजूद हैं. ये भी पढ़ें- हर योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं, यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है: हेमंत सोरेन