हैदरनगर : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी निरुद्ध, आगे की अनुसंधान जारी
न्यूज11 भारत पलामू/डेस्क: पलामू जिला क़े हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर थाना अंतर्गत एक गांव से नाबालिग किशोरी की अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों में से एक मुख्य नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया है. इस संबंध में हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी IPS दिव्यांश शुक्ला ने जानकारी दी है.
उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी थी. मामले आवेदन क़े अनुसार कुल तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जिसमें से मुख्य आरोपी किशोर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है."नाबालिग पीड़िता के साथ हुई इस वारदात को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है. एक मुख्य आरोपी को निरुद्ध करने क़े बाद मामले में संलिप्त अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अनुसंधान क़े साथ छापमारी कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में RPF जवानों की सतर्कता से टली दो बड़ी रेल दुर्घटनाएं, CCTV में कैद हुई घटनाएं