झारखंड

गुमला: पालकोट के बघिमा में नदी में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, खेल रहे बच्चों ने किसी के डूबने की दी थी जानकारी

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

पालकोट/डेस्क: पालकोट प्रखंड की बघिमा पंचायत अंतर्गत रामा टोली में सोमवार को नदी में डूबने से 60 वर्षीय झरिया लोहरा की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक पेशे से किसान थे और पारंपरिक लोहार का काम भी करते थे.

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को झरिया लोहरा घर के पास स्थित नदी में नहाने गए थे. काफी देर तक जब वे घर नहीं लौटे, तो वहां खेल रहे कुछ बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी कि नदी में कोई डूबा हुआ है. परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और झरिया लोहरा को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी. ​ घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों (मुखिया और सरपंच) और पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया. पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है. इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें: पलामू उपायुक्त ने पीएमश्री कस्तूरबा गांधी विद्यालय, पांकी और प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण