गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय
अरुण कुमार बर्णवाल/न्यूज11 भारत
गोविंदपुर/डेस्क: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को श्रद्धालुओं की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष किशन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. इसमें 19 मार्च को भारतीय नव वर्ष का स्वागत आरती के साथ करने का निर्णय लिया गया. सामूहिक आरती में गोविंदपुर के सभी समाज के लोग शामिल होंगे. मंदिर की वर्षगांठ पर 19 मार्च से 27 मार्च तक वृंदावन की टीम श्री रामलीला करेगी . 27 को भंडारा के साथ इसका समापन होगा . जगत जननी मंदिर के संस्थापक नंदलाल अग्रवाल ने बताया कि विलुप्त हो रही श्री रामलीला संस्कृति नई पीढ़ी के लिए आकर्षण का केंद्र होगी. प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग यजमान का चयन किया जाएगा. रामलीला प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक होगी . इसकी व्यवस्था में पूरा समाज लगा रहेगा . रामलीला के लिए 25 सदस्य टीम वृंदावन से पहुंचेगी . निर्णय लिया गया कि इसमें स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जाएगा और सभी के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा . बैठक में कई लोगों ने यजमान बनने की सहमति दी.
बैठक में सचिव बाबू भगत, बलराम साव, ओमप्रकाश बजाज, अनूप साव, बबलू बिस्टू, राजा दास, आनंद जायसवाल, विनोद अग्रवाल, अमित मित्तल, अमित ओझा, हरिओम बंसल, जितेश जायसवाल, नीरज विश्वकर्मा, जग्गू साव, जीतू गुप्ता, विनोद बर्मन, राजीव मित्तल, विपिन रजक, नितेश गुप्ता, पप्पू विश्वकर्मा, राजा दास, सोमनाथ प्रसाद, संजीव सिंह, कीरिटी भूषण रूज, अनिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, आनंद मित्तल, विश्वनाथ पाल, उत्तम सेन समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह स्टेशन से सांसद कालीचरण सिंह ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, क्षेत्रीय विकास के कई कार्यों की घोषणा की