गोड्डा जिले में इन दिनों अपराध और गैंग कल्चर को ले
गोड्डा में खुलेआम 'खूनी खेल' का दावा, सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दी जा रही धमकी
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: गोड्डा जिले में इन दिनों अपराध और गैंग कल्चर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. आरोप है कि कम उम्र के कुछ युवा संगठित समूह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इतना ही नहीं, घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर दूसरे लोगों को धमकाने का भी सिलसिला जारी है.
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ युवक खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन सोशल मीडिया पर रहे हैं साथ ही उसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खुलेआम साझा कर रहे हैं. इन पोस्टों के जरिए न केवल अपनी दबंगई दिखाने की कोशिश की जा रही है, बल्कि विरोधियों को डराने और इलाके में प्रभाव स्थापित करने का प्रयास भी किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: फादर्स डे पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पिता शिबू सोरेन को किया नमन