गिरीडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमुंडा के बगल

गिरिडीह में भारत फाइनेंस कर्मी से दिनदहाड़े 1.20 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज11 भारत गिरीडीह/डेस्क: गिरीडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमुंडा के बगल बंधाबाद गांव के समीप भारत फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी से अपराधियों ने 1 लाख 20 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. 

सूचना मिलते ही गांडेय थाना पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं एसडीपीओ जीत वाहन उरांव ने दुरभाष पर बताया कि लूट की घटना हुई है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: SIR प्रक्रिया पर JMM ने उठाए सवाल, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को विनोद कुमार पाण्डेय ने लिखा पत्र