भाजपा कार्यालय घेराव को लेकर बीजेपी के मुख्य प्रवक
भाजपा कार्यालय घेराव: प्रतुल शाहदेव का इरफान अंसारी पर तंज, कहा- 'घर वापसी कर लीजिए'
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: कांग्रेस ने आज गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय घेराव की घोषणा की है. सुबह 11 बजे सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्त्ता हरमू मैदान में जुटेंगे. इसके बाद हरमू मैदान से मार्च करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय घेराव के लिए कूच करेंगे. इसी बीच भाजपा कार्यालय घेराव को लेकर बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव की प्रतिक्रिया सामने आई है.
प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस नेता और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर तंज कसते हुए कहा है कि 'अब आप घर वापसी कर लीजिए'. उन्होंने कहा कि वह इरफान अंसारी को रामायण भेंट करना चाहते हैं. प्रतुल शाहदेव ने इरफ़ान अंसारी को ईशान नाम भी दिया है.
इसे भी पढ़ें: छात्र न्याय के लिए आज रांची की सड़कों पर उतरेगा युवा राजद, बापू वाटिका से राजभवन तक प्रतिरोध मार्च