फार्म में कार्यरत 15 वर्षीय बाल-नाबालिग मजदूर खुदी

घाघरा: कोटामाटी फार्म से 15 वर्षीय बाल-मजदूर लापता, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़11 भारत  घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी गांव स्थित संतोष साहू के फार्म में कार्यरत 15 वर्षीय बाल-नाबालिग मजदूर खुदी लोहारा बुधवार (29 जुलाई) से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर किशोर की तलाश करने की गुहार लगाई है. घाघरा पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता किशोर की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

लापता किशोर के भाई सोनू लोहारा ने बताया कि दोनों भाई संतोष साहू के फार्म में मजदूरी करते हैं. बुधवार सुबह खुदी लोहारा यह कहकर निकला था कि वह फार्म में खीरा तोड़ने जा रहा है, लेकिन वह फार्म तक पहुंचा ही नहीं. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, आसपास के गांवों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

इसके बाद परिजनों ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर नाबालिग की शीघ्र बरामदगी की मांग की. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे पुलिस से जल्द से जल्द खोजबीन कर बेटे को सकुशल घर वापस लाने की अपील कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: BREAKING NEWS: रांची में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर IT की रेड