झारखंड

BREAKING: रांची में फिर सक्रिय हुआ गैंगस्टर प्रिंस खान, दवा कारोबारी से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची में एक बार फिर गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. शहर के एक दवा व्यवसायी को 1 करोड़ रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी गई है. रंगदारी नहीं देने पर दुकान बंद कराने और जान से मारने की धमकी भी दी गई है. जय हिंद फार्मा के कारोबारी को व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी भरा टेक्स्ट और ऑडियो मैसेज भेजा गया है. यह मैसेज कारोबारी के कैशियर के मोबाइल फोन पर आया था, जिसमें खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़ा बताते हुए एक करोड़ रुपये की मांग की गई है. धमकी में कहा गया है कि यदि तय रकम नहीं दी गई तो दुकान बंद करा दी जाएगी और अंजाम गंभीर होगा. मैसेज मिलने के बाद व्यवसायी ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. कोतवाली थाना की पुलिस व्हाट्सएप नंबर और ऑडियो मैसेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. गौरतलब है कि राजधानी में पिछले कुछ समय से गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर कारोबारियों को लगातार धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे व्यवसायियों में दहशत का माहौल है.  ये भी पढ़ें- झारखंड के 18.8 लाख किसानों को मिला पीएम किसान सम्मान निधि का 22वां किस्त, प्रदेश भाजपा ने किया स्वागत