बड़े भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर की थी छोटे भाई

बोलबा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हत्या मामले में चार लोग गिरफ्तार भेजे गए जेल

न्यूज़11 भारत  सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के बोलबा थाना क्षेत्र के पालेमुंडा कुम्हार टोली में आज सुबह जमीन विवाद में हुए हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. मामले में प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर रणवीर सिंह ने बताए कि पालेमुंडा कुम्हार टोली निवासी बसंत महतो का अपने भाई भुनेश्वर महतो के साथ जमीन विवाद को लेकर आज सुबह झगड़ा हुआ. जिसके बाद बसंत महतो ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपने छोटे भाई भुनेश्वर महतो को तलवार और चाकू आदि से हमला कर जान से मर डाला. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने 09 लोगों के विरुद्ध बोलबा थाना में हत्या का मामला दर्ज करवाया. पुलिस मामले का अनुसंधान करते हुए चार लोग बसंत महतो, राजपति महतो, श्याम महतो और लालजी महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दी. पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त तलवार और चाकू आदि बरामद कर लिया है. घटना के अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है.