90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड के छेचा एवं अहीरपुरवा गांव में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह एवं जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.पहली योजना के तहत छेचा पंचायत के पियाहटोला में लंबे समय से प्रस्तावित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने और कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क खराब रहने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी.
सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी और गांव का संपर्क बेहतर होगा.इसके बाद विधायक रामचंद्र सिंह एवं जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने प्रखंड मुख्यालय पंचायत अंतर्गत अहीरपुरवा में एशियन घाट से मस्जिद तक बनने वाली पीसीसी सड़क का भी भूमि पूजन किया. ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया.इस मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है. सरकार के सहयोग से लंबित एवं अधूरी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो सके.
जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं. इससे आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है और क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर सामने आ रही है.कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू), बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी,अनिल कुमार सिंह, शिवानंद तिवारी,निजाम अंसारी, इमरान अंसारी,अवधेश मेहरा,असफाक अहमद मुन्ना, सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ