सोनाहातू मे विधायक अमित महतो की उपस्थिति में पांच महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास
न्यूज़11 भारत सोनाहातू/डेस्क: सिल्ली विधायक अमित महतो ने मंगलवार को लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पांच महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. मौके पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी इसी तरह की योजनाएं लागू की जाती रहेंगी.
पोवादीरी मे आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण,सोनाहातू मध्य विद्यालय मे बाउंड्री वॉल का निर्माण, बीरगामडीह मे उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण,पेडेंगचावली मे आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण,चरकुडीह मे पिसीसी पथ का निर्माण शामिल है. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रोहिताश चौधरी झामुमो सोनाहातू प्रखंड अध्यक्ष राजू मुंडा प्रखंड सचिव छुटू सिंह मुंडा,मुखिया प्रतिनिधि कलेवर सिंह मुंडा, बासुदेव महतो, सुभाष महतो, रसोराज हाजाम, अनिल महतो, बीरेंद्र महतो, जनार्दन मनकी, जगरनाथ कोईरी, कृष्णा मुंडा , कृटि महतो , कुमुद महतो, गेंदा महतो, भजोहरी महतो, श्रवण मछुआ, परमेश्वर लोहारा, प्रदीप महतो सहित कई झामुमो कार्यकर्ता व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.