दलुडीह पंचायत के पियरशाला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, धुमकुड़िया हाउस का हुआ उद्घाटन
उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत राजगंज/डेस्क: राजगंज प्रखंड अंतर्गत दलुडीह पंचायत के पियरशाला गांव में बुधवार को विकास कार्यों को नई गति मिली. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केन्द्र सरकार की पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) योजना के तहत बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र (हेल्थ सब सेंटर) का शिलान्यास किया. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल धनबाद द्वारा कराया जाएगा. इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी.
इस अवसर पर विधायक ने पियरशाला गांव में भवन प्रमंडल धनबाद द्वारा निर्मित नवनिर्मित धुमकुड़िया हाउस का उद्घाटन भी किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सामाजिक एवं सामुदायिक आधारभूत संरचनाओं के विकास से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी.
कार्यक्रम में गोविंद महतो, राजेश, दिवाकर तिवारी, परितोष चौधरी, विनोद राय, पंचानन महतो, गुल्लू शेख, धनेश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया.
यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल पहुंचे विधायक आई.पी. गुप्ता, मारपीट पीड़ित का जाना हाल