झारखंड

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मिले, परिवार से जाना कुशलक्षेम

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को अस्पताल में भर्ती सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो का हाल जाना. इस सम्बंध में रघुवर दास ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालकर यह जानकारी दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- आज धनबाद से रांची लौटने के क्रम में अस्पताल जाकर सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो जी का कुशलक्षेम जाना. उनके परिजनों से मिला. उन्हें हाल ही में हैदराबाद से बोकारो अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना है कि जल्द उन्हें स्वस्थ जीवन प्रदान करें.

यह भी पढ़ें: केन्द्रीय रक्षा राज्य मत्री संजय सेठ ने पद्म भूषण और पूर्व लोकसभाध्यक्ष कड़िया मुंडा को 90वें जन्मदिन की दी बधाई