झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राष्ट्र
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए चंपाई सोरेन ने लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार. मरांग बुरु - जाहेर आयो से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ. देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आपकी उपस्थिति ना सिर्फ आदिवासियों को, बल्कि 145 करोड़ देशवासियों को प्रेरित करती है.