झारखंड
पाकुड़ के पूर्व BJP विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता का बुधवार को हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पाकुड़ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.