बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद की PC, झारखंड पुलिस के कार्यशैली पर उठाया सवाल, DGP पर साधा निशाना
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने राज्य पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. रांची में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस अपने कार्यों से भटक गई है. जिसका असर राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के रूप में साफ दिखाई दे रहा है. अम्बा प्रसाद ने आरोप लगाया कि राज्य में चोरी, डकैती, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं खुलेआम हो रही हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल है. इस दौरान उन्होंने राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा पर भी सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि डीजीपी भाड़े की कुर्सी पर है. वो कब की रिटायर हो चुकी है. हम सरकार में है, इसका मतलब ये नहीं हुआ कि हम गलतियों पर चुप रहे. डीजीपी तदाशा मिश्रा से जनता हताशा में है. JMM के असम में अकेले चुनाव लड़ने पर अंबा प्रसाद ने कहा कि ये एकस्ट्रा मेरिटल अफेयर जैसा है. झारखंड में कांग्रेस के साथ और बाहर किसी और को मदद के लिए. उन्होंने कहा कि मुझे कार्रवाई का डर नहीं है. जनता की सेवक हूं, मैने कोई गलत आरोप नहीं लगाया है. ये भी पढ़ें- रांची के पंडरा में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, मारपीट के दौरान आधा दर्जन राउंड फायरिंग, CCTV फुटेज आया सामने