झारखंड

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  अवैध बीड़ी पत्ता कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लुकुमखाड़ क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त किया है. कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.जानकारी के अनुसार डीएफओ प्रजेश कांत जैना के नेतृत्व में बेतला रेंजर उमेश दुबे और बरवाडीह रेंजर अजय टोप्पो की संयुक्त टीम ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया. इस अभियान में करीब 430 वनकर्मी और अन्य कर्मी शामिल रहे. टीम ने जंगल क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर अवैध भंडारण और कारोबार पर शिकंजा कसने की कार्रवाई की.

वन विभाग की ओर से साफ कर दिया गया है कि जंगल और वन उत्पादों के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की कार्रवाई जारी रहेगी.वन विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से बीड़ी पत्ता कारोबार से जुड़े अवैध कारोबारियों में डर का माहौल है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभाग की सख्ती को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल