झारखंड

रांची शहर की सुरक्षा के लिए महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक ने तीसरा-नेत्र के प्रभावी उपयोग को लेकर जारी किया आदेश

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के द्वारा राँची शहरी क्षेत्र के सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए शहरी क्षेत्र में स्थापित सभी सीसीटीवी० कैमरों की गुणवता की समीक्षा, Resolution बढ़ाने एवं नये स्थानों में कैमरा स्थापित करने हेतु स्थल चयन करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन संबंधी आदेश निर्गत किया गया है.

उच्च स्तरीय समिति में कौन-कौन

  • अध्यक्ष 1. मनोज कौशिक, अपर पुलिस महानिदेशक, अप. अनु.वि., झारखण्ड, राँची
  • 2. इन्द्रजीत महथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर, राँची
  • 3. राकेश रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को सदस्य बनाया गया है.

उक्त समिति सभी सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा के उपरान्त विस्तृत प्रतिवेदन शीघ्र समर्पित करेगी, जिससे सभी सी०सी०टी०वी० कैमरों का प्रभावी एवं सक्रिय उपयोग के लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें: ग्रामीणों के समर्थन में धरना पर बैठे पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा को पुलिस ने धरना स्थल से किया गिरफ्तार