चैंबर भवन में हुई FJCCI स्किल डेवलपमेंट उप समिति की बैठक, कई विषयों पर शीघ्र वर्कशॉप आयोजित करने का निर्णय
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की स्किल डेवलपमेंट उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में संपन्न हुई. बैठक में झारखण्ड गवर्नमेंट टूल रूम के साथ 25 फरवरी को एमओयू किए जाने पर चर्चा हुई. उप समिति चेयरमैन आलोक कुमार और प्रियंक भगत ने अवगत कराया कि इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस पहल से व्यापारी वर्ग को प्रशिक्षित एवं कुशल मैनपावर उपलब्ध हो सकेगा. बैठक में उप समिति द्वारा डिजिटल मार्केटिंग, सॉफ्ट स्किल्स, ऑर्गनाइजेशनल बिहेवियर, एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट आदि विषयों पर शीघ्र वर्कशॉप आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि ऑर्गनाइजेशनल बिहेवियर पर आईआईएम रांची के प्रोफेसर गौरव मराठे द्वारा भी वर्कशॉप आयोजित की जाएगी. इसके अतिरिक्त वेबसाइट प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, डिजिटल पेमेंट, स्टाफ मैनेजमेंट एवं मैनेजमेंट स्किल्स पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी. यह भी सहमति बनाई गई कि एआई पर प्रस्तावित वर्कशॉप में झारखण्ड के बाहर से भी विशेषज्ञ वक्ता शामिल होंगे तथा इस प्रयास में आसपास के सभी जिला चैंबरों को भी जोड़ा जाएगा. उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने कहा कि स्किल के अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञ को बुलाकर वर्कशॉप के लिए जो अच्छे इंस्टिट्यूट हैं उनसे वर्कशॉप कराया जा सकता है. बैठक में निफ्ट से प्रशिक्षण के लिए संपर्क करने पर भी चर्चा हुई. उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि चैंबर का उद्देश्य व्यापारियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप स्किल्ड मैनपावर उपलब्ध कराना है. स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से न केवल व्यापार मजबूत होगा, बल्कि युवाओं को भी रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे. बैठक में चैम्बर उपाध्यक्ष राम बांगड़, प्रवीण लोहिया, उप समिति चेयरमैन आलोक कुमार, प्रियंक भगत, सदस्य मुकेश जयसवाल, ज्योति सिंह, दिलीप शाह, दीपक सिंह, शशांक चौधरी, दिलीप कर, अतुल अग्रवाल, रोहित राज, गिरीश अग्रवाल, अमित मोदी, अभिषेक झाझरिया, दिव्यांश गाड़ोदिया, मनमीत सिंह, विद्यासागर मेहता, खुशबु सिंघानिया, कनिका मल्होत्रा उपस्थित थे. ये भी पढ़ें- 21 फरवरी को रांची के कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति, समय से पहले निपटा लें जरूरी काम