झारखंड

खोड़ाहर में 2.4 करोड़ की लागत से बनेगी पांच माइल-जतरा मेला सड़क, सांसद-विधायक ने किया शिलान्यास

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज11 भारत बरही/डेस्क: बरही प्रखंड अंतर्गत खोड़ाहर पंचायत के पांच माइल से जतरा मेला तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास रविवार को सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक मनोज यादव ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर किया. यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 2.4 करोड़ रुपये की प्राक्कलित राशि से निर्मित की जाएगी. जानकारी के अनुसार, 3.7 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जाएगा. सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य मार्गों से और अधिक सुगम होगा. 

इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार गांवों के विकास और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा. उन्होंने कहा कि इस सड़क से कई गांव समेत हज़ारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. वहीं बरही विधायक मनोज यादव ने कहा कि गांव के लोगों ने पिछले कई वर्षों से सड़क बनाने की मांग रखी थी. 

जिसके बाद उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर प्रयास किया और तब जाकर आज सड़क का शिलान्यास किया जा रहा है. उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण करने की बात कही. इसके बाद विधायक श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी. 

शिलान्यास कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चन्द्रवंशी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, मोतीलाल चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि खिरोधर यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, उपमुखिया रोहित यादव, सेवानिवृत्त रेंजर दिलीप एक्का, परमेश्वर यादव, अरुण चन्द्रवंशी, महेश यादव, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, संवेदक सौरभ यादव, जेई रामप्रसाद गोरई, एजाज रवानी, रामप्रवेश यादव, पंकज सिंह, पूनम कच्छप, मकडली बाड़ा, विक्टोरिया टोप्पो, बिक्सी टोप्पो, वार्ड सदस्य पूनम एक्का, गुलेन्द्र यादव, फुलकेरिया किंडो, चांदमुनी धान, सुक्रो लिंडा, मुन्नी तिर्की, जोनशन बाड़ा, बिपिन बाड़ा, सुजीत एक्का, रौशन टोप्पो, रवि बाड़ा, राहुल कच्छप, सोमर दा, दीपक, सुरेश एक्का सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर में चंद्रवंशी चेतना मंच की प्रमंडलीय बैठक संपन्न, चंचला देवी बनीं प्रदेश संयोजक