खांडामौदा चौक पर हादसे के 5 दिन बाद भी प्रशासन बेखबर, सुरक्षा के नाम पर शून्य पहल से ग्रामीण आक्रोशित, आंदोलन की चेतावनी
गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बरसोल थाना क्षेत्र के खांडामौदा चौक पर हुए भीषण सड़क हादसे के पांच दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन और NHAI की उदासीनता से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 49 व 18 स्थित कालियाडिंगा फ्लाईओवर, बहरागोड़ा वन विश्रामागार, जगन्नाथपुर चौक और खांडामौदा पेट्रोल पंप जैसे चिन्हित 'ब्लैक स्पॉट' पर लगातार हो रही मौतों के बावजूद अब तक न तो स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं और न ही सुरक्षात्मक बैरिकेडिंग की कोई व्यवस्था की गई है, यहां तक कि दुर्घटना स्थल पर बिखरा दुकानों का सामान भी प्रशासन की अनदेखी की गवाही दे रहा है.
पूर्व जिला परिषद अर्जुन पूर्ति ने शासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा आश्वासन मिलने के बावजूद धरातल पर कोई पहल नहीं हुई है; उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि चंद दिनों के भीतर प्रमुख चौराहों पर स्थायी बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए, तो क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने को बाध्य होगी.
यह भी पढ़ें: ठाकुरगांव मंडा टांड में भव्य सनातन समाज की विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन के लिए सांसद संजय सेठ को आमंत्रण