झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ु में विदाई समारोह का आयोजन
संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ु स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसमें कक्षा 12 के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा समाप्त के बाद विद्यायल से बिदाई दिया गया.कार्यक्रम का शुरुआत बच्चियों को पैर धुलाकर किया गया जिसमें कक्षा 9 के छात्राओं के द्वारा विदाई दिये जाने वाले छात्राओं का पैर धुलाया गया एवं कक्षा 11 के विद्यार्थियों के द्वारा गुलाब का फुल देखकर उनको सम्मानित किया गया.सभी विदाई दिए जाने वाले कक्षा 12 के छात्राओं को एक एक फाइल फोल्डर दिया गया. वहीं शिक्षिकाओं के द्वारा अपने संबोधन में छात्राओं को आगे चलकर उज्ज्वल भविष्य की कामनाए किए.सभी छात्राओं को अपने विद्यालय,गुरुजन क्षेत्र के नाम को रोशन करने की अभिप्रेरणा दिए साथ ही भविष्य को और उज्वल बनाकर गांव राज्य देश का नाम को ऊंचाई के शिखर तक पहुंचाने का शुभकामनाएं दिए. शिक्षिकाओं ने समाज में चली आ रही कम उम्र में ही शादी देने की मानसिकता से ऊपर उठकर अपने को काबिल बनने के बाद ही परिवार बसाने का प्रेरणा दिए,उन्होंने कहा कि ज्यादातर लड़कियों को मैट्रिक या इंटर के बाद ही शादी दिया जाता है जो बच्चियों का खेलने खाने का उम्र रहता हैं, जिस कारण से आज हमारा समाज और भी पीछे जा रहा है.सभी अभिभावकों को भी उनके द्वारा कम से कम स्नातक के बाद ही शादी देने का सलाह दिए.
यह भी पढ़ें: सरायकेला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न*