करीब 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट करते हुए शराब ब

लोहरा गांव में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट, 800 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज 11 भारत  बरही/डेस्क: अवैध शराब के बिक्री, निर्माण, संचय, परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु सघन छापेमारी आदेश के आलोक में सहायक आयुक्त उत्पाद, निर्देशन में  निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव - लोहरा में चौपारण थाना के सहयोग से छापेमारी की गयी. घने पहाड़ी क्षेत्र के तलहटी एवं जंगल में छुपाकर अवैध चुलाई शराब बनाने की भट्ठीयों को ढूंढकर ध्वस्त किया गया. शराब बनाने की सामग्री भी जब्त की गयी. 

छापेमारी के दौरान घटनास्थल से किन्वयण योग्य करीब 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट करते हुए शराब बनाने की सामग्री, बर्तन इत्यादि एवं करीब 800 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया गया. 

संलिप्त लोगों की पहचान कर सुसंगत धारा के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है. छापेमारी दल में शामिल-निरीक्षक उत्पाद सौरव कुमार झा, अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सय्यद बसिरुद्दीन, स. अ. नि एंटोनी बागे, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह, सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान एवं चौपारण थाना के सहयोग से किया गया.