करमटोली तालाब स्थित धोबीघाट से आज शुकवार सुबह अति

रांची: करमटोली तालाब के पास से हटाया गया अतिक्रमण, करीब 11 घरों पर चला बुलडोज़र; रोते-बिलखते दिखे लोग

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: राजधानी रांची के करमटोली तालाब स्थित धोबीघाट से अतिक्रमण हटाने के लिए आज शुक्रवार सुबह नगर निगम की टीम पहुंची. भारी संख्या में अधिकारी और पुलिस बल की तैनाती कर धोबीघाट में करीब 11 घरों को बुलडोज़र से ध्वस्त किया गया. 

निगम की कार्रवाई के दौरान, अपने आशियानें को टूटता देख लोग फूट-फूटकर रोते नजर आये. लोगों का दावा है कि वे लोग पिछले 100 साल से भी अधिक समय से यहीं रह रहे हैं और आज एक पल में सब कुछ उजड़ गया. लोगों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी पूर्व सूचना के उक्त कार्रवाई हुई है. बारिश के मौसम में बेघर हुए परिवार को अब चिंता सता रही है कि छोटे-छोटे बच्चों को लेकर वे सब कहां जायेंगे. हालांकि निगम की ओर से कुछ परिवारों को आवास (क्वार्टर) उपलब्ध कराए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है. 

इसे भी पढ़ें: CID कार्यालय पहुंचे JPSC पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते, आज लगातार तीसरे दिन होगी पूछताछ