झारखंड
सारंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कोबरा बटालियन के तीन जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जाएगा रांची
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड के सारंडा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के तीन जवान घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, तीनों जवानों को गोली लगी है और फिलहाल उन्हें रेस्क्यू करने की कोशिश हो रही है. सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची लाने की तैयारी की जा रही है, जहां उनका बेहतर इलाज किया जाएगा. वहीं, इस मुठभेड़ में नक्सलियों के भी हताहत होने की खबर है. इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और अतिरिक्त बलों को भी तैनात किया गया है. ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, आदिवासी जमीन लौटाने का निर्देश