गांडेय पावर हाउस में रविवार शाम को काम के दौरान रि
गांडेय पावर हाउस में करंट लगने से बिजली मिस्त्री झुलसा
भरत मंडल/न्यूज़11 भारत गांडेय/डेस्क: गांडेय पावर हाउस में रविवार शाम को काम के दौरान रिटर्न करंट की चपेट में आने से बरियारपुर फीडर का एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया. घायल की पहचान माथाडीह गांव निवासी मोहन पंडित के रूप में हुई है, जो बरियारपुर फीडर के रखरखाव का कार्य करता है. जानकारी के अनुसार शटडाउन लेने के बाद 11 हजार वोल्ट की लाइन की तार जांच करते हुए मोहन पंडित पावर हाउस पहुंचा था. इसी दौरान पावरहाउस में कार्य करते समय अचानक रिटर्न करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया. घटना के बाद सहकर्मियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया. मामले में विभागीय स्तर पर घटना के कारणों की जांच की जा रही है.