झारखंड

ईडी v/s रांची पुलिस: ED की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: ईडी V/S रांची पुलिस मामले में ED की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. लंबी सुनवाई के बाद सुनवाई पूरी हुई. न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने फैसला सुरक्षित रखा है. पेयजल विभाग के अनुबंध कर्मी संतोष कुमार की प्राथमिकी पर रांची पुलिस और ईडी आमने-सामने आए थे. 15 जनवरी को रांची पुलिस ने ईडी कार्यालय  में इंट्री की थी और ईडी कार्यालय में जांच की थी. पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ ईडी हाईकोर्ट पहुंची है और क्रिमिनल रीट याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की है.  पेयजल विभाग में गड़बड़ी की जांच ईडी कर रही है. ईडी ने समन जारी कर संतोष कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया था. पूछताछ के दौरान संतोष कुमार ने मारपीट किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसकी जांच रांची पुलिस कर रही थी. रांची पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ ईडी ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रीट याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की है. जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने रांची पुलिस की कार्रवाई पर रोक लगाई है. ईडी कार्यालय की सुरक्षा BSF या CISF से करने का आदेश दिया है. ये भी पढ़ें- राज्य के इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है बारिश, तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी