झारखंड

पेयजल, एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सचिव अबु इमरान, हटिया, गोंदा और रुक्का जलापूर्ति प्लांटों का किया निरीक्षण, दिए निर्द

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पेयजल, एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड  सचिव अबु इमरान, ने बुधवार को शहरी जलापूर्ति अंतर्गत हटिया, गोंदा और रुक्का जलापूर्ति अंतर्गत जल शोधन प्लांट का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान अभियंता प्रमुख, निरंजन कुमार, मुख्य अभियंता, पी.एम.यू. मो. रेयाज आलम, मुख्य अभियंता, मुख्यालय, शिशिर सोरेन, अधीक्षण अभियंता, असैनिक एवं यांत्रिक, रांची, तीनों योजनाओं के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता वहां उपस्थित थे. स्थल निरीक्षण के दौरान सचिव ने अधिकारियों को कई निदेश दिए. 

तीनों WTP  में पर्याप्त chemical जैसे Alum, Lime और bleaching powder का भंडारण सुनिश्चित करते हुए ,वांछित chemical का उपयोग कर स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित किया जाय.

शहर के गोंदा और रुक्का जलाशयों में आने  sewarage water को रोकने हेतु तीनों कार्यपालक अभियंता, उपायुक्त, रांची से समन्वय स्थापित कर  समुचित करवाई करेंगे ताकि लोगों को शुद्ध जलापूर्ति हो सके. 

गोंदा जलाशय के पानी के quality में सुधार के लिए डैम के अंदर aeration सिस्टम का अधिस्थापन करने का निदेश दिया गया.

तीनों कार्यपालक अभियंता यथा हटिया,गोंदा और हेड वर्क्स (यांत्रिक सहित) को निदेशित किया गया कि प्लांट में जो भी मरम्मती की आवश्यकता है, उसे यथाशीघ्र मरम्मती करावें एवं इसके अतिरिक्त कोई अन्य कार्य कराना आवश्यक है,तो उसे उसका प्राक्कलन मुख्यालय को समर्पित करेंगे.

हटिया एवं गोंदा के जलाशय क्षेत्र में अगर कोई अतिक्रमण  है, तो उसे उपायुक्त ,रांची एवं नगर आयुक्त, रांची नगर निगम से सम्पर्क स्थापित कर अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चत करेंगे.

यह भी पढ़ें: देवघर नगर निगम में जोन गठन पर बवाल, वार्ड पार्षदों ने नियमों की अनदेखी और मनमानी का लगाया गंभीर आरोप