लामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आ

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने सौंपा प्रभार

न्यूज11 भारत  पलामू/डेस्क: पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव (झा.प्र.से.) विजय वर्मा ने अपने पद का प्रभार रोहित सिन्हा (झा.प्र.से.)  को विधिवत सौंपा. इस अवसर पर आयुक्त ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी साथ ही विभाग से संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया. आयुक्त ने नवपदस्थ  रोहित सिन्हा(आयुक्त के सचिव) को विभागीय दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता एवं दक्षता के साथ करने का निर्देश दिया. इस दौरान अधिकारियों ने विजय वर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं नवपदस्थापित पदाधिकारी रोहित सिन्हा को नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी गईं.