झारखंड

गढ़वा में विश्व प्लंबर दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, प्लंबरों को टूल किट और शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा में "जल महोत्सव पखवाड़ा" के तहत बुधवार को विश्व प्लंबर दिवस के अवसर पर गढ़वा जिला अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता कार्यालय के कैंपस में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित कार्यपालक अभियंता, सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक,  द्वारा जिले के विभिन्न विभिन्न प्रखंडों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्लंबरों को टूलकिट व शॉल ओढ़ाकर तथा बुके देकर सम्मानित किया गया. मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने तथा पाइपलाइन के रखरखाव में प्लंबरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. जल जीवन मिशन की सफलता में वे एक मजबूत कड़ी हैं. कार्यक्रम में बताया गया कि 8 मार्च से शुरू हुआ जल महोत्सव 22 मार्च (विश्व जल दिवस) तक चलेगा. इस दौरान जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता को लेकर जिले के सभी प्रखंडों व पंचायतों में जन-जागरूकता कार्यक्रम,रैली व स्वच्छता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कर्मी एवं जलसहिया दीदी  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: धनबाद: जल प्रबंधन व नदी प्रदूषण रोकने के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान के तहत गठित मल्टी स्टेक होल्डर्स वर्किंग ग्रुप की बैठक