रांची के बार से शुरू हुआ विवाद सड़क पर आया, पंडरा ओपी क्षेत्र में युवक-युवतियों का हंगामा
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में युवकों और युवतियों के बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को पंडरा ओपी ले गई. यह विवाद लालपुर स्थित एक बार से शुरू हुआ था. बताया जा रहा है कि युवक और युवती की मुलाकात बार में हुई थी, जहां नशे के दौरान विवाद हो गया. बार में डांस के बाद शुरू हुआ यह विवाद बाद में सड़क तक पहुंच गया और देखते ही देखते हंगामे में बदल गया. पहले युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया. जिसके बाद सड़क पर जमकर हंगामा हुआ. हालांकि, पुलिस जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि युवक और युवती पहले से एक-दूसरे को जानते थे. साथ ही, दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आ रही है. ये भी पढ़ें- गुड्डू खलीफा हत्याकांड में शामिल अपराधी व पुलिस के बीच मुठभेड़, अपराधी फैज खान के पैर में लगी गोली