बिलिंग काउंटरों पर लगाई गईं पीओएस मशीनें, अब ऑनलाइ

RIMS में शुरू हुई डिजिटल भुगतान सुविधा, मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: RIMS में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिटल भुगतान व्यवस्था की शुरुआत कर दी गई है. रिम्स प्रशासन ने अस्पताल के बिलिंग काउंटरों पर फिलहाल चार पीओएस मशीनें स्थापित की हैं, जिससे भुगतान प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान और तेज हो जाएगी. अब मरीज और उनके परिजन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे. इससे नकद लेनदेन पर निर्भरता कम होगी और अस्पताल में बिल भुगतान के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी.

सभी बिलिंग काउंटरों पर लगेंगी पीओएस मशीनें रिम्स प्रबंधन आने वाले दिनों में अस्पताल के सभी बिलिंग काउंटरों पर पीओएस मशीनें लगाने की तैयारी कर रहा है. इसके जरिए भुगतान व्यवस्था को पूरी तरह आधुनिक और अधिक सुविधाजनक बनाने की योजना है. प्रबंधन का मानना है कि डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अस्पताल की सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें- ‘बहू को पैसा निकालने की मशीन न समझें’, दहेज उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त संदेश