धनबाद मेयर चुनाव LIVE: 8वें राउंड की काउंटिंग पूरी, संजीव सिंह 28,524 वोटों की बढ़त के साथ जीत के करीब
न्यूज़11 भारत धनबाद/डेस्क: 8वें चरण की काउन्टिंग के बाद संजीव सिंह 28,524 वोटों की बढ़त के साथ जीत के करीब संजीव सिंह - 1,04731 चंद्रशेखर अग्रवाल(JMM) - 76207 शमशेर आलम(CNG) - 55272 संजीव कुमार(BJP)- 54827
7वें राउंड की काउन्टिंग के बाद संजीव सिंह 24904 मतों से जीत की ओर संजीव सिंह - 92,932 चंद्रशेखर अग्रवाल(JMM) - 68028 शमशेर आलम(CNG) - 50750 संजीव कुमार(BJP)- 49,948 प्रकाश महतो (JLKM)- 19,205
छठे राउंड की मतगणना के बाद 21997 मतों से संजीव सिंह लीड कर रहे हैं.
झामुमो समर्थित उम्मीदवार चंद्रशेखर अग्रवाल ने संजीव सिंह को दी जीत की अग्रिम बधाई.
6 राउंड की मतगणना के बाद संजीव सिंह - 79743 चंद्रशेखर अग्रवाल(JMM) - 57746 शमशेर आलम - 45753 संजीव कुमार(BJP)- 44069
धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए चल रही मतगणना दूसरे दिन भी जारी रही, जहां शुरुआती रुझानों ने शहर के राजनीतिक परिदृश्य में हलचल बढ़ा दी है. संजीव सिंह ने पहले ही राउंड से बढ़त बनाते हुए अपनी मजबूत स्थिति कायम रखी है. अब तक छह राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और वे करीब 21997 वोट से आगे चल रहे हैं. वहीं, चंद्रशेखर अग्रवाल दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. लगातार मिल रही बढ़त ने संजीव सिंह के समर्थकों में उत्साह का माहौल बना दिया है. अंतिम परिणाम आने तक सभी की नजरें मतगणना केंद्र पर टिकी हुई हैं. खबर लगातार अपडेट की जा रही है...