झारखंड

धनबाद से अपहृत नाबालिग रांची रेलवे स्टेशन से बरामद, लोकेशन ट्रैक कर रांची पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: धनबाद से अपहृत नाबालिग लड़की को लेकर बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि रांची पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. रांची पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए धनबाद से अपहृत नाबालिग लड़की को रांची रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है. लोकेशन ट्रैक करके धनबाद पुलिस ने इसकी जानकारी फोन कॉल के माध्यम से रांची एसएसपी राकेश रंजन को दी. बच्ची की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस पूरी तरह से एक्शन में आ गई और चुटिया पुलिस को नाबालिग को बरामद करने का निर्देश दिया. चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर निरंजन महतो, भवेश कुमार और जितेंद्र मिश्रा की टीम ने नाबालिग को बरामद कर लिया. इस कार्रवाई के बाद रांची पुलिस की झारखंड के हर जिले में वाहवाही हो रही है. मिली जानकारी के अनुसार, यह बच्ची केरलम भागने के लिए से निकली थी. मगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके मंसूबे में पानी फेर दिया. 

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला धनबाद जिले के परसबनिया का है. बच्ची के पिता ने थाने में यह शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बच्ची 6 जून की सुबह घर से निकली तो, मगर वह घर वापस नहीं लौटी. जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने टीम बनाकर हर ऐंगल से जांच करना शुरू कर दी. इस जांच में पुलिस को दो संदिग्ध मोबाइल नंबर हाथ लगी. इस नंबर से बच्ची ने कई बार बातचीत की थी.  ट्रू कॉलर पर एक नंबर विकास कुमार के नाम का निकला. जिसके आधार पर अपहरण की आशंका जताई गई थी. 

शिकायत के आधार पर मधुबन थाना में बीएनएस की धारा-96 के तहत कांड संख्या 24/26 दिनांक 07 जून 2026 को दर्ज किया गया और फिर पुलिस ने तेजी से इस मामले की जांच शुरू की. बीते पांच दिनों में पुलिस ने बच्ची की जांच को लेकर कई संदिग्ध स्थानों में छापेमारी की. इसी बीच आज किशोरी का लोकेशन रांची में मिला, जिसके बाद रांची पुलिस की मदद ली गई. नाबालिग बच्ची की बरामदगी के बाद चुटिया थाना पुलिस मने इसकी जानकारी धनबाद पुलिस दी. वहीं बताया जा रहा है कि बच्ची को अब धनबाद पुलिस के हाथों में सौंपने की तैयारी चल रही है.

यह भी पढ़ें: मोराबादी वेंडर मार्केट में बड़ा हादसा टला, 33 हजार वोल्ट के तार पर गिरा विशाल पेड़