पलामू, गढ़वा, चतरा गर्मी से हैं बेहाल, पलामू में त

झारखंड में मानसून सक्रिय होने के बाद भी बारिश नदारद, हल्की-फुल्की बारिश ही दे रही राहत, 27 जून को ऐसा रहेगा मौसम का हाल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मौसम विभाग के अनुसार झारखंड मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है और कई जिलों में बारिश भी हो रही रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून को भी झारखंड के कई जिलों में आंधी, वज्रपात के साथ बारिश भी होगी. मौसम विभाग ने 30 जून तक राज्य में ऐसे ही मौसम की सम्भावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए रांची के मौसम के बारे में संभावना जताई है कि दोपहर के बाद बारिश की 60% बारिश होगी. 

राज्य के शनिवार को वज्रपात के साथ आंधी चलेगी और बारिश होगी. राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना.  27 जून को रांची, बोकारो, धनबाद समेत संथाल परगना में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने तो यह भी सम्भावना जताई है कि पूरे झारखंड में झमाझम बारिश होगी लेकिन गढ़वा, पलामू और चतरा में अभी भी लू का असर जारी रहेगा. पलामू में 42°C तक पारा जा सकता है. 

फिर भी मौसम विभाग ने यह माना कि झारखंड में मानसून अब तक सुस्त रहा है. 1 से 25 जून तक राज्य में सामान्य से 60% कम बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, अब तक राज्य में सिर्फ 55.6 मिमी बारिश हुई है जबकि सामान्य रूप से अब तक 132.2 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी. बता दें कि झारखंड में औसत वार्षिक 1200 से 1400 मिमी है.

इस समय झारखंड में बारिश का जो ट्रेंड है उसके अनुसार, कहीं-कही सुबह हल्की बारिश से दिन शुरू होगा. 10 बजे के बाद आसमान पर काले बादल आएंगे,, गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी. 4 बजे तक आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा. शाम को बारिश कम होगी, फिर भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे. इसलिए घर से निकलते समय छाता, रेनकोट लेकर निकलना चाहिए. लेकिन पलामू-गढ़वा वालों को गर्मी से बचने के उपाय करने होंगे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2614 में खराबी, यात्रियों को घंटों फ्लाइट में बैठाए रखा गया