देवरी प्रखंड के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो सहित वि

मोहर्रम को लेकर देवरी थाना का फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

नीरज कुमार साव/न्यूज11 भारत गिरीडीह/डेस्क: देवरी प्रखंड के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो सहित विभिन्न  जगहों पर  देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी के नेतृत्व में मोहर्रम को लेकर  जहां फ्लैग मार्च निकाला गया वहीं थाना प्रभारी  श्वेता कुमारी द्वारा लोगों को  बताया कि शांति पूर्वक मुहर्रम  पर्व बनाने को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर फ्लैग  मार्च निकाला गया.देवरी थाना प्रभारी ने बताया कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. 

चौराहों, बाजारों और जुलूस मार्गों पर  पुलिस बल की तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए  आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है. संवेदनशील क्षेत्रों और जुलूस मार्गों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है.  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

मौके पर देवरी थाना एस आई   गणेश यादव, उपेंद्र यादव, राम पुकार सिंह, बीस  सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विमल कुमार सिंह,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष  मुजाहिद अंसारी,समाजसेवी  सुखदेव हजरा ,कृष्ण मुरारी तिवारी, प्रभास तिवारी, ललन खान, मुमताज अंसारी, राजू अंसारी, सहित देवरी  थाना के कई जिलों पुलिस बल ओर स्थानीय  पुलिस मित्र मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें: गावां में स्कूटी की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस