प्रस्तावित JET परीक्षा की तिथि में बदलाव को लेकर उठी मांग, 29 मार्च को होना है एग्जाम
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर झारखंड पात्रता परीक्षा यानी JET 2024 को लेकर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि 29 मार्च को होने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा यानी JET 2024 के परीक्षा की तिथि में बदलाव को लेकर मांग तेजी से उठ रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) की लिखित परीक्षा पूर्व की जा चुकी है. जिसे देखते हुए सभी अभ्यर्थी झारखंड पात्रता परीक्षा की तिथि में बदलाव करने की मांग कर रहे हैं.
बता दें, परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग उठाते हुए अभ्यर्थियों का कहना है कि हमारे साथ कई ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने तीनों परीक्षाओं के लिए आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा की तैयारी वह पहले से करते आ रहे हैं. मगर परीक्षा तिथि में टकराव होने के कारण वह परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाएंगे. जिसे देखते हुए वह सभी परीक्षा की तिथि में बदलाव करना चाह रहे हैं और इसकी मांग भी उठा रहे हैं. ताकि सभी परीक्षार्थियों को समान अवसर मिल सके. यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर हुई एनडीए की बैठक