गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक ने रविवार को झारखंड सर

गांडेय में विवाह भवन निर्माण व डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने की मांग

न्यूज़11भारत गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक ने रविवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को आवेदन सौंपकर गांडेय में विवाह भवन निर्माण एवं मेदनीसारे स्थित डिग्री कॉलेज में शीघ्र पठन-पाठन शुरू कराने की मांग की. प्रमुख ने आवेदन में कहा कि गांडेय में अब तक एक भी विवाह भवन नहीं है. 

इसके अभाव में क्षेत्र के लोगों को विवाह समेत अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने जनहित को देखते हुए गांडेय में जल्द विवाह भवन का निर्माण कराने का आग्रह किया.

उन्होंने यह भी कहा कि मेदनीसारे में डिग्री कॉलेज का भवन बनकर तैयार है, लेकिन अब तक वहां पठन-पाठन शुरू नहीं हो सका है. इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है. प्रमुख राजकुमार पाठक ने मंत्री से जनहित के इन दोनों महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्र पहल कर विवाह भवन के निर्माण तथा डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने की मांग की.