राजगंज बाजार चौक निवासी एक सीमेंट व्यवसायी साइबर ठ

साइबर ठगी का मामला दर्ज, सीमेंट व्यवसायी के खाते से 2 लाख रुपये की अवैध निकासी

न्यूज़ 11 भारत राजगंज/डेस्क: राजगंज बाजार चौक निवासी एक सीमेंट व्यवसायी साइबर ठगी का शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से लगभग 2 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. मामले को लेकर पीड़ित व्यवसायी ने राजगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजगंज बाजार चौक निवासी सीमेंट व्यवसायी के बैंक ऑफ इंडिया के दो खातों से अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा यूपीआई के माध्यम से करीब 2 लाख रुपये निकाल लिए गए. खाते से रकम कटने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की.

पुलिस ने आवेदन के आधार पर मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है. इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की धारा 319(2), 318(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(C) एवं 66(D) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और साइबर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारियों ने लोगों से ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस और साइबर हेल्पलाइन को देने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण