झारखंड

गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड मामले में कुख्यात अपराधी विकास तिवारी समेत अन्य हुए बरी

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: हजारीबाग जिले की अदालत में 2 जून 2015 को हुए हत्याकांड के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव और उनके सहयोगी कमाल खान, ग्यास खान की हत्या के मामले में निचली अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए गए कुख्यात अपराधी विकास तिवारी, संतोष पांडेय, दिलीप साव और राहुल पांडेय को हाईकोर्ट ने आज बरी कर दिया. हजारीबाग सिविल कोर्ट ने पहले सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए उन्हें दोषमुक्त कर दिया. 

इस मामले में 2 जून 2015 को हजारीबाग कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े पेशी के लिए आए सुशील श्रीवास्तव और उनके सहयोगियों की हत्या कर दी गई थी. हत्या की इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी मचा दी थी. 

यह भी पढ़े: गिरिडीह जिले की गोरहद पंचायत की 3.3 एकड़ जमीन की जमाबंदी रद्द मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई