पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध मे CPI (ML) ने राहे मे निकाला विरोध मार्च, PM का पुतला किया दहन
संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत राहे/डेस्क: भाकपा माले राहे इकाई के द्वारा रविवार को भगत सिंह चौक, सुभाष चौक से राहे बाजार तक पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस मूल्यवृद्धि के खिलाफ विरोध मार्च निकाला तथा प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम में रांची ग्रामीण जिला सचिव जगमोहन महतो ने कहा पेट्रोलियम पदार्थो का मूल्यवृद्धि व रसोई गैस की किल्लत मोदी सरकार के अमेरिकी - इजराइल परस्त आर्थिक - विदेश नीति का परिणाम है. ईरान - रूस हमारे स्वभाविक मित्रराष्ट्र रहे है. आज युद्ध के समय मित्रता निभाते तो ईंधन की किल्लत नहीं झेलनी पड़ती है.
चुनाव से पहले आर्थिक संकट से इंकार कर रहे थे पर चार राज्यों के तुरंत बाद ईंधन इस्तेमाल में संयम बरतने, सोना कम खरीदने व विदेश यात्रा नहीं करने की सलाह और चार बार पेट्रोल-डीजल में लगभग 8 रुपये की वृद्धि गहरे आर्थिक संकट को दर्शाता है. और आर्थिक संकट का बोझ महंगाई के जरिए आम जनता पर डालकर कंपनियों का बेतहासा मुनाफा और सरकारी खजाने को भरा जा रहा है. संतोष मुंडा ने कहा भारत का प्रतिव्यक्ति आय बांग्लादेश से नीचे आ गया है. सोना का भंडार, विदेश मुद्रा स्टॉक कम हो गया है. डॉलर के मुकाबले रुपी गिरता जा रहा है.
पूंजीपतियों के लोन नहीं चुकाने की बजह से यह संकट आया है. और ऊपर से पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्यवृद्धि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ाएगी जिससे देश का आर्थिक संकट गहरा जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से दामोदर प्रजापति, दिलीप मांझी, डोमन सिंह मुंडा, राजकिशोर मुंडा, रामेश्वर मुंडा, ठाकुरा मुंडा, राजू मुंडा, कालीपद मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, महावीर मुंडा, घासीराम मुंडा, वाणेश्वर मांझी, जीतमोहन मुंडा, जगरनाथ मुंडा, दुर्योधन मुंडा, राकेश मुंडा, विष्णुचरण मुंडा व सूर्यमोहन मुंडा मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: बागबेड़ा में ब्रह्मेश्वर मुखिया की शहादत को किया जाएगा नमन, मोटरसाइकिल रैली का आयोजन