झारखंड

जमशेदपुर निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: मानगो नगर निगम चुनाव के सामने आने लगे परिणाम, जानें पूरी जानकारी

न्यूज़11 भारत जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर में हुए नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे. 23 फरवरी को संपन्न हुए मतदान के बाद शुक्रवार सुबह 8 बजे से मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के लिए वोटों की गिनती जारी हैं. मानगो नगर निगम के तहत वार्ड 4 से मौमिता चटर्जी, वार्ड 6 से रविंद्र कुमार सिंह, वार्ड 4 से राहत हुसैन, वार्ड 2 से काशिफ राजा खान, वार्ड 9 से राजेश सिंह और वार्ड 5 से राहुल कुमार ने जीत हासिल की.

सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार सुबह 8 बजे से दोनों निकायों में मतगणना शुरू कर दी गई. सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में वोटों की गिनती जारी हैं. प्रशासन का दावा है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा रही हैं.

मानगो नगर निगम में 190 बूथों की गिनती मानगो नगर निगम के कुल 190 बूथों के मतों की गिनती के लिए 48 टेबल लगाए गए हैं. पहले 16 टेबल पर आठ राउंड में मतगणना की योजना थी, लेकिन परिणाम में देरी की आशंका को देखते हुए टेबलों की संख्या बढ़ा दी गई. अब मतगणना चार राउंड में पूरी होगी और करीब 10 घंटे में पूरी प्रक्रिया समाप्त होने की उम्मीद हैं.

जुगसलाई नगर परिषद की मतगणना तीन राउंड में जुगसलाई नगर परिषद के 41 बूथों के मतों की गिनती तीन राउंड में पूरी की जाएगी. इसके लिए चार अतिरिक्त टेबल लगाए गए है ताकि परिणाम जल्द घोषित किए जा सकें. प्रशासन ने बताया कि दोनों निकायों के नतीजे आज ही जारी कर दिए जाएंगे. जुगसलाई नगर परिषद के तहत वार्ड 2 से मोहम्मद इरशाद हैदर, वार्ड 1 से शेख अजीब ने जीत हासिल की.

नगर निकाय चुनाव भले ही गैर-दलीय आधार पर होते है लेकिन राजनीतिक दल अपने समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारते हैं. मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा समर्थित संध्या सिंह और कांग्रेस समर्थित सुधा गुप्ता के बीच माना जा रहा हैं. संध्या सिंह भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की पत्नी है जबकि सुधा गुप्ता पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी हैं. इनके अलावा जेबा कादरी, कुमकुम श्रीवास्तव, प्रतिभा रानी और बनीता सहाय सहित कई अन्य उम्मीदवार भी मेयर पद की दौड़ में शामिल हैं.

जल्द सामने आएंगे रुझान और परिणाम मतगणना चार राउंड में पूरी होने के कारण शुरुआती रुझान जल्द सामने आने की संभावना हैं. प्रशासन और राजनीतिक दलों की नजर अब परिणामों पर टिकी हुई हैं. स्थानीय स्तर पर यह चुनाव राजनीतिक प्रतिष्ठा से भी जुड़ा माना जा रहा है, जिससे मुकाबला काफी रोचक हो गया हैं.

यह भी पढ़े: अफगानिस्तान का पाक पर हमला, 19 चौकियों और 2 सैन्य अड्डों पर कब्जा, दोनों पक्षों के दावे आमने-सामने