बारिश से पहले सफाई और अतिक्रमण हटाने पर जोर, अवैध

हरमू नदी के किनारे अतिक्रमण पर निगम की सख्ती, नगर आयुक्त ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: मानसून से पहले हरमू नदी की स्थिति का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने मंगलवार को निगम अधिकारियों के साथ नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी के आसपास की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए.

अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल अभियान चलाने का आदेश निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने हरमू नदी के किनारे किए गए अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान नदी किनारे स्थित सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति की भी समीक्षा की गई. कई स्थानों पर शौचालयों की खराब हालत को देखते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द उनकी मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना वहीँ, हरमू नदी को प्रदूषित करने वाले लोगों के खिलाफ भी निगम ने कार्रवाई की है. निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने और कचरा फेंकने वालों से जुर्माना वसूला गया.  निरीक्षण के क्रम में एक अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया है.  यह भी पढ़ें- मेन रोड की जाम समस्या पर प्रशासन रेस, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने दुकानदारों के साथ की अहम बैठक