खलारी थाना के अनुबंधित चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आक्रोशित लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग
मुमताज अहमद/न्यूज़11 भारत खलारी/डेस्क: खलारी थाना क्षेत्र के केडी नया बस्ती की रहने वाली एक नाबालिक युवती के साथ खलारी थाना के अनुबंधित चालक सन्नी कुमार द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला हुआ है. पीड़िता द्वारा शनिवार को थाना पहुंच कर आपबीती बताई और थाना में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया. वहीं नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने थाना पहुंच कर विरोध किया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. इधर नाबालिक युवती ने घटना को लेकर बताया कि थाना का चालक सन्नी कुमार पिता चंद्रमोहन साहानी 17 जून दिन बुधवार को रात में करीब 10 बजे घर छोड़ने के बहाने मुझे और मेरी एक सहेली को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा कर ले गया. इसी क्रम में पहले तो चामा से बीजु पाड़ा की और ले गया. जिसके बाद आपस लौटने पर जंगल ले जाने लगा इस बीच युवती की सहेली बाइक से कूद कर भाग निकली लेकिन पीड़िता युवती को सन्नी जबरन बाइक से जंगल की ओर ले गया. जहां उसके साथ सन्नी ने नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद युवती बेहोश हो गई और सन्नी मौके से उसे छोड़ कर फरार हो गया. देर रात युवती किसी तरह वापस अपने घर पहुंची और अपनी मां को घटना को जानकारी दी. वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी द्वारा उसकी बेटी को घटना के बाद कई बार धमकाया भी गया. वहीं शनिवार को हिम्मत कर पीड़िता की मां ने खलारी थाना में जाकर पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामला की जानकारी देते आरोपी का विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की. इधर खलारी पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है.