मांगें मानने तक आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी

बकाया वेतन भुगतान को लेकर विद्युत विभाग के ठेका कर्मचारियों ने कंजकीरो सबस्टेशन मुख्य गेट पर शुरू की भूख हड़ताल

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: बकाया वेतन भुगतान करने की मांग को लेकर झारखंड सरकार विद्युत विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने रविवार से आंदोलन शुरू कर दिया है. जिसके तहत नावाडीह के कंजकीरो सबस्टेशन मुख्य गेट समक्ष दो ठेका कर्मी कामेश्वर महतो एवं सोनाराम यादव सहित पांच लोग आमरण अनशन आंदोलन शुरू कर दिए हैं. आंदोलन कर रहे ठेका मजदूरों का कहना है कि हम ठेका मजदूर ठेका कम्पनी रॉयल इटरप्राइसेज के अधीन लगभग 25 वर्षों से विद्युत विभाग में कार्य कर रहे है. परन्तु लगभग दो वर्षों से वेतन का भुगतान हम लोगों को नहीं किया गया है जिस कारण परिवार के बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है. बकाया वेतन भुगतान नहीं किया गया तो आमरण अनशन आंदोलन अनिश्चित काल के लिए जारी रखने की बात कही. कहा कि इससे पूर्व भी  29 सितम्बर 2025 को आंदोलन किया गया था जिससे तत्कालीन बेरमो एसडीएम ने संबंधित ठिकेदार एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को बकाया वेतन भुगतान जल्द करने का निर्देश दिए थे इसके बावजूद अभी तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. 

यहाँ ठेका कर्मी कामेश्वर यादव,सोनाराम यादव सहित वेद प्रकाश यादव, लालू प्रसाद यादव एवं मनवा देवी भूख हड़ताल आंदोलन में बैठे हैं. इस अवसर पर वेद प्रकाश यादव, समाजसेवी बबलू यादय,लालमोहन तुरी, नर्गिस यादव,उमेश यादव,रवि यादव, रंजन यादव,बहादुर तुरी,विकाश यादव, महरू यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राजगंज में खड़े वाहन से टकराया 407 मालवाहक वाहन, चालक बाल-बाल बचा