झारखंड

एक बार फिर बरामद हुई नीदरलैंड के LSD ड्रग्स की खेप, दोनों आरोपियों को पुलिस ने लिया रिमांड में

न्यूज11 भारत  रांची/डेस्क: रांची के पंडरा ओपी इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीदरलैंड से मंगाए गए एलएसडी ड्रग्स मामले के आरोपियों को पुलिस ने रिमांड लिया. बता दें कि नीदरलैंड के एलएसडी ड्रग्स की खेप एक बार फिर बरामद हुआ. कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली. दो दिनों के रिमांड में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच में पोस्ट ऑफिस से नीदरलैंड का बना खतरनाक एलएसडी ड्रग्स फिर बरामद हुआ. पुलिस पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को लेकर हेहल उप डाकघर पहुंची. आरोपियों ने ड्रग्स बाय पोस्ट के जरिए नीदरलैंड से मंगाया था. कुमार अभिषेक, अविनाश कुमार मिश्रा नामक ड्रग्स पैडलर को रिमांड में लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में कुमार अभिषेक बीटेक का छात्र जबकि अविनाश बीकॉम का स्टूडेंट है. एलएसडी ड्रग्स को रांची मंगाने में डार्क वेब और क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल हुआ था. ये भी पढ़ें- तमाड़: एतवारी कुमारी हत्याकांड मामले के तीन आरोपियों को जमानत देने से कोर्ट ने किया इनकार