मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस की बैठक समाप्त, राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर अपनी दावेदारी पेश की
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस की बैठक समाप्त हो गई है. केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री विक्रमार्क भट्टी मल्लू ने केंद्रीय नेतृत्व के संदेश से हेमंत सोरेन को रूबरू करवाया. बैठक में कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर अपनी दावेदारी पेश की. बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि हमने अपने आलाकमान की बातों से मुख्यमंत्री को रूबरू करवाया है. हम एक सीट पर लड़ना चाहते हैं. इंडिया गठबंधन दोनों सीट पर जीत कर BJP को एकजुटता का संदेश दें. के राजू ने कहा कि दो घंटे तक काफी सार्थक बातचीत हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि एक से दो दिनों में सारी चीजें स्पष्ट हो जाएगी. तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री विक्रमार्क भट्टी मल्लू ने कहा कि मैंने नेतृत्व की बात को सीएम के सामने रखा है. अच्छी बातचीत हुई है. हमरा लक्ष्य गठबंधन को मजबूत करना है.