प्रखंड कांग्रेस कमेटी, बसिया की एक महत्वपूर्ण बैठक

बसिया में कांग्रेस की बैठक: 15 जुलाई को सभी पंचायतों में अभियान चलाने का निर्णय

नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत  बसिया/डेस्क: प्रखंड कांग्रेस कमेटी, बसिया की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को कोनबीर स्थित विवाह मंडप में आयोजित की गई. प्रखंड अध्यक्ष विकास साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सह सिसई विधानसभा प्रभारी रोहित उरांव, प्रदेश सचिव रोशन बरवा और जिला महासचिव सुशील कुमार होता उपस्थित रहे.

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर गहन चर्चा की गई और आगामी 15 जुलाई को सभी पंचायतों में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. विधानसभा प्रभारी रोहित उरांव ने सभी पंचायत अध्यक्षों और बीएलए-2 को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर योग्य मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरवाना सुनिश्चित करें.

पंचायत स्तर की बैठकों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें सुशील कुमार होता ने बसिया पंचायत की बैठक के लिए स्वयं प्रभारी की जिम्मेदारी ली. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पूरी ईमानदारी के साथ संगठन के निर्देशों का पालन करने और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.