कांग्रेस नेता सह जमीन कारोबारी मदन कुमार महतो के ब

कांके में कांग्रेस नेता के बॉडी गार्ड ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: कांके थाना क्षेत्र के रिनपास बॉर्डर लाइन इलाके में आज शनिवार को कांग्रेस नेता सह जमीन कारोबारी मदन कुमार महतो के बॉडी गार्ड ने हवाई फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की जानकारी मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही घटना में इस्तेमाल राइफल भी जब्त कर लिया गया है. 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दो बॉडीगार्ड के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. दोनों शराब के नशे में थे. विवाद के दौरान गुस्से में एक बॉडी गार्ड ने हवाई फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुनते ही इलाके में दहशत फ़ैल गयी. 

इसे भी पढ़ें: रघुवर दास का विपक्ष पर हमला, कहा- NEET पर आवाज उठा रहे हैं तो JPSC पर क्यों नहीं?